• 11/05/2024

चौथे चरण का भीषण रण: चुनाव प्रचार का थमा शोर, इन हॉट सीटों पर दिग्गजों की किस्मत पर दांव

चौथे चरण का भीषण रण: चुनाव प्रचार का थमा शोर, इन हॉट सीटों पर दिग्गजों की किस्मत पर दांव
Spread the love

देश में लोकतंत्र का महा पर्व चल रहा है। तीन फेज में चुनाव हो चुके हैं। चौथे चरण के लिए शनिवार को प्रचार का शोर थम चुका है। सोमवार 13 मई को वोटिंग होगी। इस चरण में दस राज्यों की करीब 96 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें 1717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13, तेलंगाना की 17, पश्चिम बंगाल की आठ, बिहार की पांच, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की आठ, झारखंड की चार, ओडिशा की चार, आंध्र प्रदेश की 25 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग होनी है। मोदी सरकार के पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व सीएम, एक एक्टर और दो क्रिकेटर समेत 1717 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इन सीटों पर होगा मतदान

मध्य प्रदेश– देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा।

उत्तर प्रदेश– शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, हरदोई, कानपुर और बहराइच.

तेलंगाना– आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक, सिकंदराबाद, मल्काजगिरी, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महमूदाबाद और खम्मम.

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापट्टनम, अराकू, अनकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नोल्लोर, तिरूपति, राजमपेट और चित्तूर

झारखंड: सिंहभूमि, खूंटी, लोहरदगा और पलामू.

महाराष्ट्र: नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड.

बिहार: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर.

पश्चिम बंगाल: बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बर्धमान पुरबा और बीरभूम.

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर

ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट.

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…