• 16/09/2022

दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, दुधमुंही बच्ची सहित तीनों की मौत

दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, दुधमुंही बच्ची सहित तीनों की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला।

मृतक महिला का नाम गिरजा बाई है। बताया जा रहा है कि मृतिका की मानसिक हालत पिछले कुछ महीने से ठीक नहीं थी। बीती रात वह दोनों बच्चे 2 साल के सिद्धांत और 6 माह की बेटी सोनिया और अपने पति के साथ सोई हुई थी। देर रात वह दोनों बच्चों को लेकर कुएं के पास चली गई। पहले उसने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया उसके बाद खुद भी छलांग लगा दी।

परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। सुबह मां सहित दोनों बच्चों को लापता देखकर उनकी खोजबीन शुरु की गई। इसी दौरान किसी ने कुएं में देखा तो तीनों का शव पानी में तैरता नजर आया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों का शव बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : असिस्टेंट प्रोफेसर की पुल के नीचे मिली खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

इसे भी पढ़ें : 1948 में छत्तीसगढ़ के इस राजा ने किया था अंतिम चीते का शिकार, 75 साल बाद होगी देश में वापसी

इसे भी पढ़ें : BREAKING: ED की कई शहरों में छापेमारी, इन 40 ठिकानों पर कार्रवाई जारी

Related post

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों…

Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों…
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री राजेश अग्रवाल

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार…

Spread the loveरायपुर : सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना…
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम…