• 27/06/2024

मां ने नदी में डुबाकर की 2 बच्चों की हत्या, तीसरे को पानी में बहाया…वारदात से सहमे आसपास के लोग

मां ने नदी में डुबाकर की 2 बच्चों की हत्या, तीसरे को पानी में बहाया…वारदात से सहमे आसपास के लोग

Follow us on Google News

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेरहम मां ने अपने ही हाथों 3 मासूम बच्चों की हत्या कर दी।दो बच्चों को नदी में तब तक डूबोए रखा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।जबकि डेढ़ साल के एक बच्चे को उठाकर सीधे नदी में फेंक दिया।

महिला अपने 4 बच्चों को लेकर उनकी हत्या करने नदी किनारे पहुंची।चौथा बेटा, जो कि करीब 8 साल का है, उसकी जान बच गई है।उसने रोते-रोते मां की क्रूरता के बारे में पुलिस को बताया है।

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। घटना अटा बरौआ गांव की है। पुलिस के मुताबिक यहां की रहने वाली महिला अपने चार बच्चों को लेकर सुबह घर से निकली थी। प्रियंका बच्चों को लेकर केशमपुर घाट पहुंची।

महिला ने अपने 4 और 5 साल के दो बच्चों को किसी तरह का नशीला पदार्थ खिला दिया।इसके बाद उन्हें बंबा नदी में डुबोने लगी। इस बीच पास ही मौजूद गांव वालों की नजर उन पर पड़ी।वे बच्चों को बचाने के लिए दौड़े, तब तक दोनों मासूमों को मां ने डूबोकर मार डाला था।

पुलिस के मुताबिक प्रियंका अपने बाकी दो बच्चों को भी मार डालना चाहती थी, इसलिए गांव वालों को आता देख सबसे छोटे डेढ़ साल के बच्चे को उठाकर नदी में फेंक दिया। बच्चा सबकी आंखों के सामने ही लहरों में समा गया। इसके बाद क्रूर मां ने 8 साल के आखिरी बचे बेटे को निशाना बनाया। लेकिन वह किसी तरह बचकर भागा।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन कर महिला को हिरासत में ले लिया है।