• 06/11/2022

मां ने बेटी की दी बलि, बीमार बेटे को बचाने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

मां ने बेटी की दी बलि, बीमार बेटे को बचाने उठाया दिल दहला देने वाला कदम
Spread the love

राजस्थान में दिल झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने बीमार बेटे को नया जीवन देने के लिए अपनी ही सगी बेटी की बलि दे दी। मामले में पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजस्था के कोटा जिले के अंता इलाके का है। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी रेखा हाड़ा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की।

आरोपी महिला ने बताया कि उसका बड़ा बेटा बीमार रहता था। उसके दिल में छेद था। उसकी तबियत को लेकर वो बेहद परेशान थी। ऐसे में उसे सपना भी आने लगा कि बेटे को बचाना है तो किसी एक कि बलि देनी होगी। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि बेटे से वह बहुत प्यार करती है। उसकी तबियत को लेकर वह मानसिक रुप से परेशान रहने लगी। एक दिन सोते वक्त उसने उस पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया लेकिन नींद खुल जाने की वजह से वह बच गया। जिसके बाद उसने 12 वर्षीय बेटी संजना और 7 वर्षीय छोटे बेटे सिंघम पर भी हमला कर दिया। इस हमले में छोटा बेटा बच गया लेकिन बेटी बच न सकी। उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…