• 06/05/2025

MP बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल और 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप, ऐसे करें रिजल्टल चेक

MP बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल और 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप, ऐसे करें रिजल्टल चेक
Spread the love

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज 6 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की। इस वर्ष 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 10वीं कक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है।

पिछले वर्षों से तुलना

2024 में 10वीं का पास प्रतिशत 58.10% और 12वीं का 64.48% था, जो 2023 (55.10% और 55.28%) से बेहतर था। 2022 में 10वीं का पास प्रतिशत 72.72% रहा, जबकि 2021 में कोविड के कारण 100% था। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जैसा कि 2024 में 12वीं में लड़कियों (68.42%) और लड़कों (60.54%) के पास प्रतिशत से स्पष्ट था।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर परिणाम देख सकते हैं: mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in

  • mpresults.nic.in या अन्य आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • MP Board 10th/12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालें।
  • सबमिट करें, रिजल्ट देखें और मार्कशीट डाउनलोड करें।

SMS और ऐप से रिजल्ट करें चेंक

छात्र MPBSE मोबाइल ऐप (Google Play Store) पर Know Your Result विकल्प चुनकर रिजल्ट देख सकते हैं। SMS के लिए बोर्ड द्वारा जारी नंबर और प्रारूप का उपयोग करें।

पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा

असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसमें प्रति विषय शुल्क देना होगा। परिणाम एक महीने में आएंगे। एक-दो विषयों में असफल छात्र जून 2025 की पूरक परीक्षा दे सकते हैं, जिसके परिणाम अगस्त तक अपेक्षित हैं।

 

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…