• 06/05/2025

TI का डिमोशन: महिला ने टीआई पर लगाया गंभीर आरोप, जांच के बाद IG का कड़ा ऐक्शन, डिमोशन कर बनाया ‘सब इंस्पेक्टर’

TI का डिमोशन: महिला ने टीआई पर लगाया गंभीर आरोप, जांच के बाद IG का कड़ा ऐक्शन, डिमोशन कर बनाया ‘सब इंस्पेक्टर’
Spread the love

बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला ने यौन उत्पीड़न के मामले में टीआई कलीम खान के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है। आईजी ने कार्रवाई करते हुए कलीम खान को टीआई के पद से डिमोशन करते हुए उन्हें एक साल के लिए एसआई बना दिया है। कलीम खान पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

क्या है मामला

आरोप है कि बिलासपुर में एसपी प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। जिसके तहत दिल्ली से दबिश देकर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। इसी केस की जांच और जमानत के बहाने से तत्कालीन टीआई रहे कलीम खान ने आरोपी की पत्नी को फोन कॉल किया था। इसके बाद मैसेज कर उसे मिलने के लिए बुलाया था।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह मिलने पहुंची तो कलीम खान ने उसका यौन शोषण किया। महिला ने बाद में इसकी शिकायत एसपी के पास की।

बताया जा रहा है कि पारुल माथुर जब बिलासपुर एसपी का पद संभाली, उस दौरान उन्होंने मामले की प्रारंभिक जांच कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभागीय जांच कराई गई। इसमें आरोप सही साबित होने के बाद आईजी संजीव शुक्ला ने कार्रवाई करते हुए टीआई कलीम खान का डिमोशन करते हुए उन्हें एक साल के लिए एसआई बना दिया।

आपको बता दें कलीम खान की गिनती पुलिस महकमे के तेज-तर्रार अफसरों में होती है। वे बिलासपुर के अलावा राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में पदस्थ रहे और कई बड़े मामलों को भी उन्होंने सुलझाया था।

Related post

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये…

Spread the love 00 1 से 29 अगस्त तक विशेष व्यवस्था, समय पर राखी पहुंचाने के लिए बनाए गए विशेष काउंटर…
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल

समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति…

Spread the love00 रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के…

Spread the love00 श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता रायपुर। पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी…