• 02/11/2024

शर्मनाक: पति की मौत; अस्पताल ने गर्भवती पत्नी से साफ कराया बेड पर लगा खून, Video देख खौला लोगों का खून

शर्मनाक: पति की मौत; अस्पताल ने गर्भवती पत्नी से साफ कराया बेड पर लगा खून, Video देख खौला लोगों का खून
Spread the love

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में स्वास्थ्य विभाग का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां खून से लथपथ घायल की अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसकी गर्भवती रोती-बिलखती पत्नी से ही बेड साफ कराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देख लोगों का मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे पर गुस्सा फूट पड़ा। आखिरकार फजीहत होती देख सीएमएचओ ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।

 

ससुर-पति सहित परिवार में तीन की हत्या, चौथा गंभीर

मामला डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। यहां एक नवंबर की शाम को जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में पिता सहित तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हमले में बुजुर्ग पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों भाई शिवराज और रामराज की हालत नाजुक थी।

दोनों भाईयों को खून से लथपथ हालत में गाड़ासरई स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शिवराज की मौत हो गई। उसे जिस बिस्तर में लिटाया गया था वह खून से सन गया था। ससुर, देवर और पति की मौत के सदमे से रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल था। बावजूद वहां मौजूद ने पांच माह की गर्भवती रोशनी से बेड पर लगा खून साफ करवाया।

इस अमानवीय कृत्य को देख किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो देख लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को जमकर कोसा। लानत-मलानत के बीच वीडियो जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की आंखों के सामने से भी गुजरा। भद्द पिटते देख सीएमएचओ ने अस्पताल के डॉक्टर सहित स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

इस तिहरे हत्याकांड के मामले गाड़ासरई पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ  की जा रही है।

 

देखिए वीडियो

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…