• 13/02/2025

वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट सदन में पेश, विपक्ष का हंगामा, खड़गे ने आपत्तियों को डिलीट किया, शाह बोले- जो चाहे जोड़ लें

वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट सदन में पेश, विपक्ष का हंगामा, खड़गे ने आपत्तियों को डिलीट किया, शाह बोले- जो चाहे जोड़ लें
Spread the love

वक्फ संशोधित बिल पर जेपीसी रिपोर्ट को बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन संसद में पेश किया गया। रिपोर्ट पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने और लोकसभा में JPC चेयरमैन और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने रिपोर्ट  पेश किया।

रिपोर्ट को लेकर दोनों सदनों में विपक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष का आरोप है कि रिपोर्ट में उनकी आपत्तियों को हटा दिया गया है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “जेपीसी की यह रिपोर्ट फर्जी है। इसमें विपक्ष की असहमतियों को डिलीट कर दिया गया। ये असंवैधानिक है।”

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “हमने अपना पक्ष रखा। इससे सहमत या असहमत हो सकते हैं, लेकिन कूड़ेदान में कैसे डाल सकते हैं।”

इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “विपक्ष के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई थी कि उनकी राय को इसमें नहीं जोड़ा गया। मैं कहना चाहता हूं कि विपक्ष के सदस्य संसदीय कार्य प्रणाली के तहत जो कुछ भी जोड़ना चाहते हैं, वो जोड़ सकते हैं। उनकी पार्टी को इसमें कोई भी आपत्ति नहीं है।”

Related post

MP-CG Transfer : बड़े पैमाने पर आयकर निरीक्षकों के हुए तबादले…देखें लिस्ट..!!

MP-CG Transfer : बड़े पैमाने पर आयकर निरीक्षकों के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पदस्थ आयकर निरीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। सूची में सैकड़ों अधिकारियों के…
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने…

Spread the loveकृषि अवशेष, गोबर और जैविक अपशिष्ट से तैयार होगी हरित ऊर्जा, किसानों की आय बढ़ाने और निवेश को मिलेगा…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 64 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले…

Spread the loveरायपुर, 23 जून 2026/ उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर  गोपाल वर्मां द्वारा कवर्धा विधानसभा…