• 26/05/2025

आंतें और बच्चेदानी निकल आई बाहर! आदिवासी महिला के साथ निर्भया जैसी बर्बरता, गैंगरेप के आऱोपी गिरफ्तार

आंतें और बच्चेदानी निकल आई बाहर! आदिवासी महिला के साथ निर्भया जैसी बर्बरता, गैंगरेप के आऱोपी गिरफ्तार
Spread the love

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ निर्भया जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक महिला के साथ हुई दरिंदगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गैंगरेप के बाद उसकी आंतें और बच्चेदानी तक बाहर निकल कर आ गई। कई घंटों दर्द में तड़पने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपी सुनील कोरकू और हरि पालवी, को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कोरकू आदिवासी समुदाय से हैं और पीड़िता से परिचित थे।

क्या हुआ था घटना के दिन?

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पीड़िता और दोनों आरोपी एक गांव में शादी समारोह में शामिल हुए थे। समारोह के बाद आरोपियों ने महिला को अपने घर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद धारदार या कठोर वस्तु से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में पीड़िता के निजी अंगों से खून बहने लगा और उसकी बच्चेदानी बाहर निकल आई। शनिवार सुबह पीड़िता के परिवार वाले उसे एक आरोपी के घर के पीछे शेड में अर्ध-चेतन और खून से लथपथ हालत में मिले। परिवार ने उसे घर ले जाकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन दोपहर करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।

मरने से पहले पीड़िता ने अपने बेटे को बताया, “मेरे साथ गलत हुआ है। सुनील और हरि ने मेरा बलात्कार किया और यह हाल किया।” परिवार के अनुसार, पीड़िता उस रात घर नहीं लौटी थी, घर वालों ने सोचा कि वह शादी वाले घर में रुकी होगी। अगली सुबह खोजबीन करने पर एक स्थानीय महिला भूरीबाई ने उन्हें पीड़िता की स्थिति के बारे में बताया।

पुलिस और पोस्टमार्टम के खुलासे

खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों ने नशे की हालत में इस नृशंस अपराध को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि पीड़िता को बुरी तरह पीटा गया और धारदार या कठोर वस्तु से हमला किया गया, जिससे उसके आंतरिक अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा और अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हुई। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द आएगी।

परिवार का दर्द और समाज में आक्रोश

पीड़िता के परिवार ने बताया कि वह शादी समारोह से लौट रही थी और उसके पास बच्चों से मिले 20,000 रुपये भी थे, जिनके लूटे जाने की आशंका है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में गुस्सा पैदा कर दिया है, और लोग आरोपियों के लिए कठोर सजा की मांग कर रहे हैं।

Related post

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…
एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि…

Spread the love00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल…
आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन

आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई…

Spread the love00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख,  नारायणा में 50 मरीजों का हो…