• 30/04/2024

सेक्स स्कैंडल में फंसे सांसद पर बड़ा एक्शन, लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने किया सस्पेंड

सेक्स स्कैंडल में फंसे सांसद पर बड़ा एक्शन, लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने किया सस्पेंड
Spread the love

सेक्स स्कैंडल मामले में सांसद पर बड़ा एक्शन हुआ है। जनता दल सेक्युलर ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित कर दिया है। इससे पहले कर्नाटक के हासन निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

JDS कोर कमेटी के अध्यक्ष जीटी देवेगौड़ा का कहना है कि हम प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसआईटी की जांच का स्वागत करते हैं। हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एसआईटी जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से निलंबित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है।

जांच पूरी होने तक निलंबन

वहीं, कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना को निलंबन जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है। पार्टी ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

बता दें कि कथित तौर पर रेवन्ना से जुड़े वीडियो क्लिप उनके निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर सामने आए थे।  कथित तौर पर ये वीडियो जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना ने शूट किए थे। इसके बाद एक महिला ने प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कराया।  महिला ने आरोप लगाया कि 2019 से 2022 के बीच कई बार उसका यौन शोषण किया गया। 

Related post

प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, सजा का ऐलान आज

प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, सजा का…

Spread the loveकर्नाटक की विशेष अदालत ने पूर्व जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मैसूरु के केआर नगर की एक घरेलू…
Sex Scandal: प्रज्वल रेवन्ना एसआईटी के सामने होंगे पेश, बताया इस दिन आएंगे

Sex Scandal: प्रज्वल रेवन्ना एसआईटी के सामने होंगे पेश,…

Spread the loveपूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) यौन उत्पीड़न के मामलों…
अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की गई शिकायत, बेंगलुरु की रैली में की थी टिप्पणी

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की…

Spread the loveलोकसभा चुनाव में दल बदल और बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके…