• 30/04/2024

हत्या के 15 महीने बाद जिंदा हो गई 2 बहनें! बच्चों के साथ पहुंची तो सबके उड़ गए होश

हत्या के 15 महीने बाद जिंदा हो गई 2 बहनें! बच्चों के साथ पहुंची तो सबके उड़ गए होश
Spread the love

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां हत्या होने के 15 महीने बाद दो बहने जिंदा वापस लौट आईं। जिन्हें देखकर उनके घर वाले भी हैरान रह गए, इसके बाद दोनों लड़कियों ने जो कहानी पुलिस को बताई उससे पुलिस के भी होश उड़ गए।

प्रेमी के साथ हो गईं थी फरार 

मामला करीब 15 महीन पहले का है। दोनों बहन अपने अपने प्रेमी के साथ फरार हो गईं थीं। इसके बाद युवतियों के भाई ने शक के आधार पर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया था। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को दोनों युवतियों के जिंदा होने की बात पता चली। इस पर सर्विलांस की मदद से दोनों युवतियों को तलाश कर थाने बुलाकर बयान दर्ज कराए गए हैं।

शादी कर बसा लिया ससुराल

जांच में सामने आया कि दिल्ली में रहने के दौरान युवतियों की जान पहचान उत्तराखंड और हरियाणा के रहने वाले युवकों से हुई थी और बाद में विवाह करके दोनों ससुराल में रहने लगी थीं। इन दोनों बहनों की एक-एक बेटियां भी हैं।

एक उत्तराखंड तो दूसरी हरियाणा में मिली

सर्विलांस की मदद से एक युवती की लोकेशन उत्तराखंड के चमोली के द्रमोली गांव में मिली।  जहां वह शादी करके अपने परिवार के साथ रह रही थी। दूसरी युवती की लोकेशन हरियाणा के भिवानी स्थित भवानी खेड़ा के भैइनी ठकरान गांव में मिली। जहां वह विजेंद्र से विवाह कर घर बसा चुकी थी।

Related post

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…