• 02/10/2022

Breaking News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

Breaking News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती
Spread the love

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. जबकि चाचा शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं.

बता दें कि इससे पहले मुलायम सिंह यादव को 15 जून को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था.

गौरतलब है मुलायम सिंह यादव बीते 2 सालों से बीमार चल रहे हैं. इसके पहले भी उन्हें कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चूका है. अगस्त 2020 में पेशाब की नली में संक्रमण के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां टेस्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई थी.

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…