• 14/01/2024

Big Breaking: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके, मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस बड़े नेता ने भी दिया इस्तीफा

Big Breaking: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके, मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस बड़े नेता ने भी दिया इस्तीफा
Spread the love

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु करने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कांग्रेस को रविवार को दोहरा झटका लगा है। पहले महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया। उसके बाद असम में अपूर्ब भट्टाचार्य ने भी पार्टी छोड़ दी है। मिलिंद एआईसीसी के संयुक्त कोषाध्यक्ष थे। वहीं अपूर्ब भट्टाचार्य असम पीसीसी में महासचिव थे। लोकसभा चुनाव के पहले इन दोनों नेताओं का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

कांग्रेस को सबसे पहला झटका मुंंबई से लगा। यहां पार्टी के दिग्गज नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त कोषाध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने 14 जनवर रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे पार्टी के दिग्गज नेता रहे दिवंगत मुरली देवड़ा के पुत्र हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व विधायक के दो SEX वीडियो लीक, पार्टी ने किया निलंबित

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का वर्षों से अटूट समर्थन करने के लिए आभारी हूं।”

इसलिए थे नाराज

वे मुंबई दक्षिण सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दिए जाने से नाराज थे। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शांत रहने की सलाह दी थी। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना (UBT) से किसी भी लोकसभा क्षेत्र पर दावा नहीं करने को कहा था जब तक कि सीट बंटवारे की बातचीत को अंतिम रुप न दिया जाए। उन्होंने कहा था कि उनके पिता मुरली देवड़ा सहित उनके परिवार ने 40 वर्षों से अधिक समय तक इस निर्वाचन क्षेत्र की सेवा की है।

अब इस दल में हो सकते हैं शामिल

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद माना जा रहा है कि वे जल्दी ही किसी और पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, BJP नहीं इस दल में होंगे शामिल!

Related post

धमकी: ‘जहां मिलेगा कुणाल कामरा पीटेंगे’, शिवसेना नेताओं की धमकी, देखिए कॉमेडियन का वह Video जिस पर मचा बवाल

धमकी: ‘जहां मिलेगा कुणाल कामरा पीटेंगे’, शिवसेना नेताओं की…

Spread the loveमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बड़े विवाद में फंस गए हैं।…
अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की गई शिकायत, बेंगलुरु की रैली में की थी टिप्पणी

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की…

Spread the loveलोकसभा चुनाव में दल बदल और बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके…
मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल बोले- मोदी से नहीं एक शक्ति से लड़ रहे, जानिए क्या खोया, क्या पाया?

मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल…

Spread the loveमणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हुआ. आखिरी दिन मुंबई के…