• 06/10/2024

नासा की डराने वाली चेतावनी, धरती से टकराने वाला है बड़ा सौर तूफान, जानें क्या होगा असर

नासा की डराने वाली चेतावनी, धरती से टकराने वाला है बड़ा सौर तूफान, जानें क्या होगा असर
Spread the love

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक चेतावनी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि धरती पर बड़ा सौर तूफान आने वाला है, इससे इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही यह उपग्रहों को भी प्रभावित कर सकता है। भारतीय वैज्ञानिक भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिन पृथ्वी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि तूफान नीले ग्रह की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय उपग्रहों ऑपरेटरों को सभी जरूरी ऐहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की डायरेक्टर डॉ अन्नपूर्णी सुब्रमण्यन ने कहा, “कुछ दिन पहले सौर ज्वाला भड़की थी। वह मई में हुई घटना के बराबर ही शक्तिशाली है। इसलिए हम मैग्नेटोस्फीयर में किसी तरह के हस्तक्षेप की उम्मीद करेंगे। फिलहाल इस तूफान को लेकर पड़ताल जारी है।” डॉ. सुब्रमण्यम ने कहा, “भविष्यवाणियां यह हैं कि ऐसा हो सकता है या नहीं भी हो सकता है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।”

क्या-क्या असर पड़ सकता है?

तेजी से आगे बढ़ रहा सौर तूफान पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। ऐसे तूफान पृथ्वी पर सीधे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन इससे दूरसंचार, रेडियो ब्लैकआउट, बिजली सेवा प्रभावित हो सकती है।

 

 

Related post

जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम

जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और…

Spread the love00 देशभर के पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी, जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को…
25 को रायपुर में सजेगा प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स का सबसे बड़ा मंच, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

25 को रायपुर में सजेगा प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स…

Spread the love00 *छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में प्रदेश की डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान 00 16 मुख्य…
CG : नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त पर सरकार सख्त, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस और डॉक्टरों की डिग्री होगी फ्रीज!

CG : नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त पर सरकार सख्त,…

Spread the loveरायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है.…