• 03/08/2022

नेशनल हेराल्ड : ईडी ने यंग इंडिया का दफ्तर किया सील, कांग्रेस ने कहा – सत्य की आवाज नहीं डरेगी.. सवाल फिर भी पूछे जाएंगे

नेशनल हेराल्ड : ईडी ने यंग इंडिया का दफ्तर किया सील, कांग्रेस ने कहा – सत्य की आवाज नहीं डरेगी.. सवाल फिर भी पूछे जाएंगे
Spread the love

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी  लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में यंग इंडिया के दफ्तर को सील कर दिया है। हालांकि दफ्तर को अस्थायी तौर पर सील किया गया है। मंगलवार को ईडी ने दिल्ली, मुंबई और कोलाकाता समेत नेशनल हेराल्ड के 16 ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी ने यह कार्रवाई राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ के बाद की है।

ईडी की कार्रवाई के बाद सोनिया गांधी और कांग्रेस के मुख्यालय के आस-पास दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली पुलिस का AICC मुख्यालय का रास्ता रोकना एक अपवाद के बजाय एक आदर्श बन गया है! उन्होंने ऐसा क्यों किया यह रहस्यमय है…” जयराम रमेश ने ट्वीट के साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है।

वहीं कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “‘सत्य की आवाज़ नहीं डरेगी पुलिसिया पहरों से। गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे इन अंधेरों से। नेशनल हेराल्ड का ऑफिस सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है। पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएंगे।”

इसे भी पढ़ें : सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिका ने जारी की वैश्विक चेतावनी, जानिए क्या कहा

इसे भी पढ़ें : Snake Lover : सांपो से प्यार करना पड़ गया शख्स को महंगा, 18 फीट पालतू अजगर ने ऐसे ले ली जान

Related post

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का झुंड ट्रेन की चपेट में आया, 6 की मौत

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का…

Spread the loveनागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में वन्यजीवों से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कन्हान इलाके में मुंबई-हावड़ा…
हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान से जल संरक्षण बनेगा देशव्यापी जनआंदोलन

हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में जल संकट से निपटने और वर्षा जल को बचाने के उद्देश्य से ‘कैच द रेन’…
अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी

अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का…

Spread the loveकोलकाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में नेशनल लाइब्रेरी और नेशनल काउंसिल ऑफ…