• 18/04/2023

Naxal Breaking: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 माओवादी ढेर, 2 गिरफ्तार

Naxal Breaking: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 माओवादी ढेर, 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने 1 नक्सली को मार गिराया है वहीं दो को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 1 नक्सली घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नैमेड़ थाना क्षेत्र के कैंप रेड्डी से डीआरजी की टीम आज सुबह सर्चिंग गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सुबह 8 बजे के आस-पास ग्राम कचलावारी में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

Also Read: Sex Racket: मॉल के स्पॉ सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, दूसरे राज्यों की 8 लड़कियां पकड़ाई 

दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 1 पुरुष माओवादी को मार गिराया है। वहीं दो माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए माओवादियों में से 1 घायल बताया जा रहा है। मारे गए माओवादी के शव के साथ ही पुलिस ने अन्य सामग्रियां भी बरामद की है।  फिलहाल डीआरजी के जवान अभी भी मौके पर ही हैं।

Also Read: CG में गर्मी और बरपाएगी कहर, तापमान 43 डिग्री के हुआ पार, जानें कैसा रहेगा आने वाला दिन