• 18/04/2023

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
Spread the love

आधा अप्रैल बीतने के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग ने तीन राज्यों बिहार, बंगाल और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चार राज्यों सिक्किम, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में हीटवेव का अंदेशा जाहिर किया है। दो राज्यों पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी लू के हालात बने रह सकते हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की वजह से हिमालय और आस-पास के मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश और ओलावृष्टि भी

मौसम विभाग ने लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओवलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Also Read: Naxal Breaking: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 माओवादी ढेर, 2 गिरफ्तार  

बढ़ेगा तापमान

IMD के मुताबिक बारिश से कुछ राज्यों में गर्मी से राहत मिलने के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। सोमवार को मध्य, पूर्वी और उत्तर पश्चिमी भारत के कई इलाकों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में 2 से 3 डिग्री तापमान की वृद्धि होगी। मध्य भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री ऊपर जा सकता है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन 18-19 अप्रैल को लू चलने की आशंका जताई गई है।

Also Read: Sex Racket: मॉल के स्पॉ सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, दूसरे राज्यों की 8 लड़कियां पकड़ाई 

बिहार

बिहार में गर्मी का सितम जारी है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक सोमवार को राज्य के अधिकांश जगहों पर अधिकतमा तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बांका, खगड़िया और पूर्वी चंपारण जिले में भीषण हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 12 जिलों नालंदा, औरंगाबाद, वैशाली, पटना, भागलपुर, सुपौल, पूर्णिया, शेखपुरा, सीतामढ़ी, कटिहार, औरंगाबाद और नवादा में हीट वेव की स्थिति रही।

झारखंड

मौसम विभाग ने झारखंड में मंगलवार से दो के लिए 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। 20 अप्रैल के बाद राज्य में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बंगाल 

मौसम विभाग ने बंगाल के 18 जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है। राज्य सरकार ने लोगों को दोपहर से शाम 4 बजे के बीच घर में रहने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में 43.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुंगेली में 43.5, बलौदा बाजार 43.4 डिग्री,रायगढ़ 43 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 42.8 महासमुंद 42.9, रायपुर 42.6, दुर्ग 41.4, महासमुंद 40.9 डिग्री और बीजापुर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवा का आना जारी रहेगा। जिसकी वजह से तापमान वृद्धि होगी।

 

Related post

गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप! राज्यों में जारी किया गया हीट वेव अलर्ट; जानिए? क्या है वेट बल्ब टेंपरेचर

गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप! राज्यों में जारी किया…

Spread the loveदेशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। इतना…
IMD Heat Wave Forecast: देश के इन 10 राज्यों में पड़गी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Heat Wave Forecast: देश के इन 10 राज्यों…

Spread the loveIMD Heat Wave Alert: देश के कई राज्यों में इस साल फरवरी की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ने…
IMD Alert: गर्मी ने तोड़ा फरवरी में 122 साल का रिकॉर्ड, जानें आने वाले 3 महीनों में कैसा रहेगा हाल

IMD Alert: गर्मी ने तोड़ा फरवरी में 122 साल…

Spread the loveइस साल फरवरी के महीने में ही सूरज आग उगल रहा है। देश के कई राज्यों में पड़ रही…