• 08/07/2022

सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला, छग-ओडिशा बॉर्डर पर 5 घंटे से मुठभेड़ जारी

सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला, छग-ओडिशा बॉर्डर पर 5 घंटे से मुठभेड़ जारी
Spread the love

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक दोनों तरफ से गोली बारी जारी है। बताया जा रहा है कि वहां बड़ी संख्या में मौजूद नक्सलियों ने फोर्स पर हमला कर दिया है। मुठभेड़ को देखते हुए गरियाबंद से बैकअप फोर्स भेजी गई है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवान ओडिशा के बोडेन से सुबह सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान ओडिशा के नुवापाड़ा और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से लगे मटाल व डड़ईपानी के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों के ऊपर हमला बोल दिया।

नक्सलियों की गोलीबारी पर फोर्स के जवान भी जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।स्थिति को देखते हुए जवानों मौके पर जवानों की टुकड़ी भेजी गई है। गरियाबंद सीआरपीएफ को भी अलर्ट किया गया है। इससे पहले 21 जून को मैनपुर डिवीजन कमेटी माओवादी संगठन ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया था। हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे।

इसे भी पढ़ें : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, सरकारी इमारतों में झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज

Related post

7 नवंबर 2026 का पंचांग: आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

7 नवंबर 2026 का पंचांग: आज नरक चतुर्दशी और…

Spread the love हैदराबाद: आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस…
Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शनिवार कैसा रहेगा.…
इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में…

Spread the love रायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री और नॉनवेज परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया…