• 17/07/2024

नाबालिग भांजे ने मामा-मामी की गोली मार करदी हत्या!

नाबालिग भांजे ने मामा-मामी की गोली मार करदी हत्या!

Follow us on Google News

लखनऊ के इंदिरा नगर में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि भांजे ने संपत्ति के विवाद में मामा और मामी को गोली मार दी है।अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना में दंपति का बेटा भी घायल हो गया।

 

स्थानीय निवासियों के अनुसार सिंह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे। वह और उनका परिवार अपनी बहन तथा उसके बेटे के साथ एक ही घर में रहते थे।आरोप है कि मंगलवार देर शाम अचानक उनके भांजे ने एक साथ तीनों पर कई राउंड फायर झोंक दिया, जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद राजेंद्र कुमार का भांजा भाग गया।

 

आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों की मौत की सूचना दी तथा एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।