• 14/01/2023

नितिन गडकरी को जेल से मिली थी धमकी, इस कुख्यात गैंगस्टर ने किया था कॉल

नितिन गडकरी को जेल से मिली थी धमकी, इस कुख्यात गैंगस्टर ने किया था कॉल
Spread the love

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान धमकी देने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गडकरी को जेल के अंदर से धमकी दी गई है और यह धमकी कुख्यात गैंगस्टार जयेश पुजारी ने दी है। गैंगस्टर इस वक्त बेलगांव जेल में बंद है। उसने जेल के अंदर से फोन कर गडकरी को धमकी दी थी।

जेल के अंदर से धमकी की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया है। नागपुर पुलिस की एक टीम बेलगांव के लिए रवाना हो गई है। टीम इस बात का पता लगाएगी कि इस धमकी के पीछे गैंगस्टर जयेश पुजारी अकेला है या फिर अंडरवर्ल्ड का कोई गैंगस्टर भी इसमें शामिल है।  हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि जयेश पुजारी पहले भी जेल के अंदर से कई लोगों को इसी तरह धमकी दे चुका है। लेकिन मामला केन्द्रीय मंत्री से जुड़ा है लिहाजा पुलिस अब कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती।

डी कंपनी का बताया था सदस्य

आपको बता दें शनिवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरी 2 कॉल की गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य बताया था। फोन करने वाले ने गडकरी से 100 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद उनके आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…