• 14/01/2023

BREAKING: CG में JIO 5G की हुई शुरुआत, CM भूपेश ने किया लॉन्च, पहले चरण में इन शहरों में मिलेगी सेवा

BREAKING: CG में JIO 5G की हुई शुरुआत, CM भूपेश ने किया लॉन्च, पहले चरण में इन शहरों में मिलेगी सेवा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भी शनिवार को 5G सेवा लॉन्च हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिलायंस जिओ की 5G सेवा की शुरुआत की। यह सेवा पहले चरण में राजधानी रायपुर और दुर्ग-भिलाई में शुरु की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के ये शहर देश के उन गिने चुने शहरों में शुमार हो गए हैं, जहां 5G सेवा की शुरुआत हो गई है।

जिओ के छत्तीसगढ़ प्रमुख ने बताया कि अभी यह सेवा रायपुर, दुर्ग-भिलाई में शुरु की जा रही है। इस साल दिसंबर 2023 तक यह सेवा प्रदेश के हर तहसील और गांव में शुरु कर दी जाएगी।

आपको बता दें अक्टूबर 2022 में 5G सेवा की शुरुआत की गई थी। प्रदेश में इस वक्त 2.50 करोड़ मोबाइल यूजर हैं। इसमें सबसे ज्यादा यूजर्स रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में हैं।

अभी तक प्रदेश में मोबाइल यूजर्स को 4G सेवा मिल रही है। इसमें अधिकतम स्पीड 100 एमबीपीएस मिल रही थी। अब 5G सेवा शुरु होने से यह स्पीड बढ़कर 10 जीबीपीएस हो जाएगी।

Related post

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई…

Spread the loveToday Shubh Muhurat 27 May 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई…
Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 27 May 2026 : आज 27 मई के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…
तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

Spread the loveरायपुर- बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या…