• 23/03/2023

हिंडनबर्ग ने फिर फोड़ा बम, करने जा रहा बड़ा खुलासा, इस बार भी अडानी ही.. या फिर…

हिंडनबर्ग ने फिर फोड़ा बम, करने जा रहा बड़ा खुलासा, इस बार भी अडानी ही.. या फिर…
Spread the love

अडानी ग्रुप पर सनसनीखेज खुलासे के बाद शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने एक और नई रिपोर्ट लाने का संकेत दिया है। हिंडनबर्ग के मुताबिक वह जल्द ही एक और रिपोर्ट लाने वाला है, जिसमें बड़ा खुलासा किया जाएगा। इससे पहले हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर खुलासा किया था, जिसमें उसने अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर औंधे मुंह गिर पड़े। शेयरों में लगातार गिरावट के बाद विश्व के नंबर 3 अमीर कारोबारी गौतम अडानी 35 नंबर पर पहुंच गए। रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी की संपत्ति 150 अरब डाॅलर से 53 अरब डाॅलर तक आ गई थी। अडानी ग्रुप को 120 अरब डाॅलर का नुकसान उठाना पड़ा था।

क्या है नया संकेत

हिंडनबर्ग द्वारा बड़े खुलासे का संकेत देने के बाद पूरे विश्व भर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे अमेरिकी बैंकों से जोड़ कर देख रहे हैं।

अडानी से पहले कई कंपनियों पर रिपोर्ट की

आपको बता दें हिंडनबर्ग रिसर्च अडानी ग्रुप के पहले अमेरिका की कई कंपनियों पर रिपोर्ट तैयार कर चुका है। हिंडनबर्ग ने सितंबर 2020 के दौरान इलेक्ट्रिक ट्रकों के निर्माता निकोला कॉर्प पर एक रिपोर्ट तैयार की थी। जिसके बाद इस कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

Related post

अडानी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया, राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप, फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में आखिर क्या है?

अडानी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया, राहुल…

Spread the loveकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी का मामला उठाकर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरा है।…
अडानी पर अब विकिपीडिया का खुलासा, औंधे मुंह गिरे शेयर, डूब गए 40 हजार करोड़ रुपए

अडानी पर अब विकिपीडिया का खुलासा, औंधे मुंह गिरे…

Spread the loveभारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट से मचा बवाल अभी थमा…
अडानी ग्रुप के समर्थन में खुलकर आया RSS, मुखपत्र में कहा- मकसद पूरा करने प्लानिंग के साथ रिपोर्ट बनाई

अडानी ग्रुप के समर्थन में खुलकर आया RSS, मुखपत्र…

Spread the loveअडानी ग्रुप के ऊपर स्टॉक में हेरफेर, अकाउंटिंग धोखाधड़ी, शैल कंपनियां, मनी लॉन्ड्रिंग जैस गंभीर आरोप लगे हैं। देशी…