• 19/07/2022

BREAKING : नूपुर की गिरफ्तारी होगी या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर दिया ये फैसला

BREAKING : नूपुर की गिरफ्तारी होगी या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर दिया ये फैसला
Spread the love

द तथ्य डेस्क।  भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को आज सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने नूपुर की याचिका पर आज सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर पर 10 अगस्त तक गिरफ्तारी से रोक लगा दी है। वहीं कोर्ट नूपुर की याचिका पर अब 10 अगस्त को सुनवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें: संकटमोचन बना भारत, ऐसे कर रहा श्रीलंका की मदद

सुप्रीम कोर्ट ने आज नूपुर शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दलीलें सुनी। नूपुर के वकील ने कोर्ट को ऐसे कई कारण बताए जिससे नूपुर की जान को खतरा है। कोर्ट ने शर्मा की ओर से दायर की गई याचिका और दलीलों को सुनने के बाद अब 10 अगस्त तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है साथ ही इस याचिका पर सुनवाई की अगली तिथि भी 10 अगस्त निर्धारित कर दी है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने अपने खिलाफ देश के आठ राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में कहा है कि उनके विरूद्ध जिन आठ राज्यों में मामला दर्ज किया गया है उन्हें एक जगह ट्रांसफर किया जाए तथा उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी जाए। इस नई याचिका में महाराष्ट्र के अलावा तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक तथा जम्मू.कश्मीर और असम राज्य को भी पक्ष बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: आप ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल, पूछा अग्निवीर बना रहे या जातिवीर, इस पर सेना का आया ये जवाब

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस नूपुर शर्मा का लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है। विगत 02 जुलाई को कोलकाता पुलिस ने शर्मा के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया, मगर वो नहीं आई। इसी तरह महाराष्ट्र और तेलंगाना की पुलिस भी नूपुर से पूछताछ करना चाहती है। दूसरी ओर 01 जुलाई को ही नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राहत की मांग कर चुकी थी। मगर कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई से ही इंकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तब कहा था.आपके चलते देश की स्थिति बिगड़ी हुई है।

इसे भी पढ़ें: छात्राओं के ब्रा उतरवाए गए, NEET का एग्जाम देने पहुंचीं थी, कहा गया- नहीं उतारोगी तो परीक्षा नहीं दे पाओगी

Related post

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ की…
यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- भारत में इसकी शिक्षा जरुरी

यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा-…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के फैसले को खारिज करते हुए सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना…
SBI ने EC को सौंपा चंदे का डाटा, 15 मार्च तक किया जाएगा सार्वजनिक…SC ने लगाई थी फटकार

SBI ने EC को सौंपा चंदे का डाटा, 15…

Spread the loveदिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के एक दिन बाद भारतीय स्टेट बैंक ने चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड यानी…