• 15/07/2022

द्रौपदी मुर्मू के रायपुर पहुंचने पर पंथी नृत्य के साथ कुछ इस तरह से हुआ स्वागत

द्रौपदी मुर्मू के रायपुर पहुंचने पर पंथी नृत्य के साथ कुछ इस तरह से हुआ स्वागत
Spread the love

रायपुर। राष्ट्रपति पद की मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज शुक्रवार को रायपुर पहुंची। विमानतल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पंथी नृत्य, राउत नाचा, आदिवासी धुमाल के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपना भव्य स्वागत देख मुर्मू भी प्रसन्नचित नजर आई।

भारत के 16वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के ठीक पहले द्रौपदी मुर्मू राजनीतिक दलों से समर्थन जुटाने लगातार देश के विभिन्न राज्यों में पहुंच रही है। इसी क्रम में वे आज छत्तीसगढ़ आई हैं। मुर्मू पहले रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद निजी होटल में भाजपा के सांसद व विधायकों से चर्चा करेंगी।

इस समय जहां द्रोपदी मुर्मू व्यक्तिगत स्तर पर विधायकों व सांसदों से मुलाकात कर उनका समर्थन जुटा रही हैं तो वहीं भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उनके लिए समर्थन जुटाने अन्य राजनीतिक दलों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। दुर्ग में भाजपा के पदाधिकारी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगने कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के घर गए थे. समर्थन देने का आग्रह करते हुए भाजपा नेताओं ने उन्हें पत्र भी दिया है। । इसके साथ ही जिला भाजपा पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण व आदिवासी समाज को सर्वोच्च पद पर स्थापित करने योगदान देने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति चुनाव : मतदान सामाग्रियों-स्ट्रांग रूम की वीडियोग्राफी के साथ ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…