• 14/07/2022

राष्ट्रपति चुनाव : मतदान सामाग्रियों-स्ट्रांग रूम की वीडियोग्राफी के साथ ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति चुनाव : मतदान सामाग्रियों-स्ट्रांग रूम की वीडियोग्राफी के साथ ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था
Spread the love

रायपुर। भारत के 16वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। कल दो वरिष्ठ अफसरों की निगरानी व देखरेख में मतदान सामग्रियां राजधानी रायपुर आ गई थी। इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सुरक्षा के लिए यहां हथियारबंद जवान भी तैनात कर दिया गया है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। चुनाव के लिए मतदान सामग्रियां लेकर अधिकारी रायपुर आ गए हैं। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश त्रिवेदी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार अग्रवाल को 9 तरह की सामग्री देकर भेजा है। इनमें लकड़ी के बक्से के अंदर रखा स्टील की मतपेटी, दोनों बक्सों की चाबी, मतपत्र, इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों की अधिकृत सूची जैसे जरूरी चीजें शामिल है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, मतदान के लिए ड्यूटी में तैनात कार्मिकों तथा उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों के लिए बैज, वोट मार्क करने के लिए वायलेट इंक्ड पेन, पीठासीन अधिकारी के लिए रबर स्टैम्प्स तथा निर्वाचन निर्देशों एवं पेन के उपयोग के बारे में जानकारी देने वाले पोस्टर आदि शामिल हैं। 18 जुलाई को मतदान के बाद मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी। चुनाव के लिए विधानसभा सदस्यों के लिए मतदान की व्यवस्था की जा चुकी है।

देश मे हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भी चुनावी मैदान में है। दोनों ही प्रत्याशी इस समय देश के विभिन्न राज्यों में जाकर अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। ज्ञात हो कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा शुरू से ही काफी भारी नजर आ रहा है। क्योंकि इन्हें सत्ता पक्ष के साथ ही अधिकांश पार्टियों का समर्थन लगातार मिल रहा है। महाराष्ट्र में सियासी उठापठक के बीच जिस तरह से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की ओर से एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का संकेत दिया है, इसके बाद से ही कई अन्य पार्टियों ने भी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। लिहाजा मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है।

इसे भी पढें-शिवसेना का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के पीछे ये है बड़ी वजह…

Related post

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट…

Spread the loveआधा अप्रैल बीतने के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है।…
Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी देशों से भी पिछड़ा भारत; पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका भी इंडिया से आगे

Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी…

Spread the loveग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 को लेकर 121 देशों की रैंकिंग की सूची जारी कर दी गई है. भारत इस…
राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू पर कांग्रेस नेता की ऐसी विवादित टिप्पणी, NCW ने भेजा नोटिस

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू पर कांग्रेस नेता की ऐसी विवादित…

Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अधीर रंजन चौधरी के बाद अब कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने विवादित बयान देकर घिर…