• 06/09/2023

देवनारायण चंद्राकर बने दुर्ग नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष

देवनारायण चंद्राकर बने दुर्ग नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष
Spread the love

दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से दुर्ग नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष के पद पर देवनारायण चंद्राकर की नियुक्ति की गई है।

उक्त नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी ने वरिष्ठता और अनुभव को महत्व देते हुए देवनारायण चंद्राकर जैसे वरिष्ठ पार्षद को उप नेता प्रतिपक्ष के रूप में नगर निगम में अहम जिम्मेदारी दी है। देवनारायण चंद्राकर जैसे संगठन निष्ठ पार्षद को उपनेता प्रतिपक्ष बनाये जाने से निश्चित रूप से नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी और भी अधिक प्रखरता से विपक्ष की भूमिका निभाएगी। जिला भाजपा संगठन इसके लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति साधुवाद व्यक्त करता है।

Related post

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी…

Spread the love 00 वित्त मंत्री चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री यादव समारोह में हुए शामिल 00 कवि सम्मेलन में बिखरी…
CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख आवेदन आए; आवेदन की तारीख बढ़ाकर 3 दिसंबर की गई

CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ की तीनों बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं…

Spread the loveछत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़…