• 19/09/2024

नक्सल हिंसा पीड़ित करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, कई खो चुके हैं हाथ…तो कुछ के नहीं हैं पैर

नक्सल हिंसा पीड़ित करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, कई खो चुके हैं हाथ…तो कुछ के नहीं हैं पैर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल हिंसा में अपने शरीर का अंग खो चुके ग्रामीण आज राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं।55 सदस्यीय इस दल में कई आदिवासी ऐसे हैं जो नक्सली हिंसा की वजह से अपने शरीर का अंग खो चुके हैं।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ रहेंगे। तीन दिवसीय इस दौर में नक्सल हिंसा से प्रभावित आदिवासियों का यह समूह दिल्ली भ्रमण करेगा और जेएनयू भी जाएगा।

इसे भीपढ़ें: कंगना के इमरजेंसी पर मुंबई हाई कोर्ट की आज सुनवाई, सर्टिफिकेशन को लेकर हुए बवाल पर किसकी होगी जीत

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर से नक्सली हिंसा को जल्द समाप्त करने की बात कही है। ऐसे इस दल के लोगों को उम्मीद है कि उनकी बात प्रमुखता से सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं के निदान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

बस्तर में नक्सली हिंसा के खिलाफ काम कर रही है एक समिति के नेतृत्व में आदिवासियों का दल तीन दिन तक दिल्ली में रहेगा। दल में आदिवासी युवा और महिला भी शामिल हैं। इनमें से किसी का एक पैर नहीं है तो कोई हाथ या शरीर का दूसरा अंग नक्सली हिंसा की वजह से खो चुका है।

इसे भी पढ़ें: IPS अभिषेक पल्लव का शर्मनाक Video वायरल, कांग्रेस हुई हमलावर 

इसे भी पढ़ें: कूल्हों पर पड़े निशान दो-चार दिन में मिट जाएंगे, लेकिन बाल मन में पुलिस की क्रूरता के निशान क्या कभी मिट पाएंगे?

 

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…