- 25/01/2025
छत्तीसगढ़ के पंडी राम मंडावी को मिला पद्मश्री, जानें कौन हैं?
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। देश विदेश की 30 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से पंडी राम मंडावी का भी नाम शामिल है।
कौन हैं पंडी राम मंडावी
पंडी राम मंडावी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रहने वाले हैं। वे गोंड मुरिया जनजाति के हैं। उन्हें पद्म पुरस्कार पारंपरिक वाद्य यंत्रों के निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। बस्तर की बांसुरी जिसे सुलुर कहा जाता है, उसके निर्माण ने उन्हें विशेष पहचान दी है।
वे पिछले कई दशक से आदिवासियों की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर रहे हैं साथ ही उसे नई पहचान भी दे रहे हैं। उन्होंने अपनी इस कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।