• 20/09/2023

PSC घोटाला: हाईकोर्ट में सरकार बोली- जांच कर जवाब करेंगे पेश, तब तक…

PSC घोटाला: हाईकोर्ट में सरकार बोली- जांच कर जवाब करेंगे पेश, तब तक…
Spread the love

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने छत्तीसगढ़ पीएससी में बड़े स्तर पर घोटाले का आरोप लगाते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच में मामले की सुनवाई जारी है। हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री की याचिका पर पीएससी और राज्य शासन को जवाब पेश करने के लिए कहा है।

महाधिवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष कहा है कि स्वयं जांच करने के बाद न्यायालय के सामने जवाब पेश करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि मामले की अगली सुनवाई जब तक नहीं हो जाती, तब तक जिन व्यक्तियों पर आरोप लगा है और उनकी नियुक्ति नहीं हुई है, उसको आगे अंतिम रूप नही दिया जायेगा। वहीं जिनकी नियुक्तियाँ हो चुकी है वह यथा स्थिति न्यायालय के आदेश के अधीन रहेगी।

इसे भी पढ़ें : CG PSC: बैकडोर एंट्री करने वाले ये हैं वो 18 लोग! पीएससी चेयरमैन से लेकर अधिकारियों और बड़े नेताओं से किसके क्या है रिश्ते, देखिए सूची

न्यायालय ने उक्त वक्तव्य को रिकार्ड पर लेते हुए याचिका की अगली सुनवाई एक सप्ताह के बाद रखी है। इसके साथ ही राज्य सरकार तथा पीएससी को निर्देशित किया है कि वे जो सूचीं याचिकाकर्ता के द्वारा पेश की गई है उसके तथ्यों की सत्यता के संबंध में भी जांच कर ले। साथ ही याचिकाकर्ता को निर्देशित किया गया है कि वह चयनित व्यक्तियों को पक्षकार बनाये और अपनी याचिका में निर्धारित संशोधन कर पेश करें।

न्यायालय के द्वारा याचिकाकर्ता को भी सचेत किया गया है कि अगर याचिकाकर्ता की जानकारी गलत पाई गयी तो उसके विरुद्ध भी न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती के 5 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा

Related post

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करें आयुर्वेद महाविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती…
निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें: RBI गवर्नर

निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें:…

Spread the loveभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय निर्यातक, विशेष रूप से सूक्ष्म,…
समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा: विदेश मंत्री

समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी…

Spread the loveनई दिल्ली  :- नई दिल्ली में ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की जनरल डिबेट में विदेश मंत्री एस जयशंकर…