• 18/04/2024

जहरीली गैस के संपर्क में आकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

जहरीली गैस के संपर्क में आकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
Spread the love

रायपुर में जहरीली गैस की वजह से 2 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा तेलीबांधा स्थित अशोका‍ बिरयानी रेस्‍टोरेंट के पास हुआ है। जहां गहरे सीवर लाइन की सफाई करते हुए 2 लोगों की मौत हो गई। घटना तेलीबांधा थाना की है। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक अशोका‍ बिरयानी रेस्‍टोरेंट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अशोका‍ बिरयानी के दो कर्मचारी कमलेश और डेविड गुरुवार की सुबह रेस्‍टोरेंट के पास करीब 15 फीट गहरे सीवर लाइन की सफाई करने अंदर दाखिल हुए थे। तभी जहरीली गैस से दोनों ने दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बाद में किसी तरह दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तुरंत निजी अस्‍पताल में लाया गया, जहां डाक्‍टरों ने जांच के बाद दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…