• 07/04/2023

BREAKING: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बेटा पलाश चंदेल गिरफ्तार, कुछ ही मिनटों में हुई रिहाई.. आदिवासी युवती से बलात्कार के मामले में था फरार

BREAKING: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बेटा पलाश चंदेल गिरफ्तार, कुछ ही मिनटों में हुई रिहाई.. आदिवासी युवती से बलात्कार के मामले में था फरार
Spread the love

बलात्कार के मामले में फंसे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बटे पलाश चंदेल को जांजगीर-चांपा पुलिसे ने देर रात गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पलाश चंदेल खुद ही थाना पहुंचा था। हालांकि कुछ ही देर में उसकी रिहाई भी हो गई।

पलाश चंदेल के खिलाफ एक आदिवासी युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और धोखे से गर्भपात कराए जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से पलाश चंदेल फरार था। जांजगीर-चांपा के जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत आवेदन खारिज होने के बाद पलाश चंदेल ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। मामले में हाईकोर्ट ने पलाश चंदेल को 25 हजार के बंध पत्र और सिक्योरिटी पर 4 अप्रैल को अग्रिम जमानत दे दी थी।

Also read: कोरोना की चौथी लहर आएगी या नहीं, पहले जैसे फिर से मचेगी तबाही, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट? 

हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद पलाश चंदेल 6 अप्रैल को थाना पहुंचा था। जहां विवेचक एसडीओपी चंद्रशेखर उपमा ने उन्हें गिरफ्तार किया और जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया। विवेचक एसडीओपी चंद्रशेखर उपमा ने पलाश के पास मौजूद उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

ये है पूरा मामला

आदिवासी युवती ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और धोखे से गर्भपात कराए जाने का आरोप लगाया था। युवती ने राजधानी रायपुर में इसकी शिकायत की थी। जिस पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो पर अपराध दर्ज कर जांजगीर-चांपा थाना भेज दिया था।

युवती का आरोप है कि साल 2018 में पलाश ने उसे फेसबुक पर फैन्ड्र रिक्वेस्ट भेजा था। शुरुआत में उसने रिजेक्ट कर दिया था लेकिन जब बार बार उसने रिक्वेस्ट भेजा तो एक्सेप्ट कर लिया। जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरु हुई। बातचीत अच्छी दोस्ती में बदल गई। एक दिन पलाश घर आया और शादी का वादा किया। जिसके बाद आरोपी शारीरिक शोषण शुरु कर दिया। पीड़िता के मुताबिक साल 2022 में वह गर्भवती हो गई तो उसने धोखे से पनीर चिल्ली में गर्भपात की दवाई मिलाकर उसे खिला दिया। जिससे उसका गर्भपात हो गया।

इसके साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि पलाश उसके साथ मारपीट भी करता था। यही नहीं पीड़िता के मुताबिक पलाश अपने पिता नारायण चंदेल के रुतबे का खौफ दिखाकर उसे नौकरी से निकलवा देने की धमकी भी देता था।

Also Read: निलंबित ADG जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की इस मामले में याचिका 

Related post

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन से नौकरी तक मिलेगा बड़ा फायदा, कहीं आपकी राशि तो नहीं? जानिए…

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों की खुलेगी…

Spread the love1 October 2026 Rashifal: अक्टूबर महीने की शुरुआत सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर…
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…