• 07/04/2023

CG में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिल रही 20 लाख रुपये की सहायता, राज्य में चल रही देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना

CG में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिल रही 20 लाख रुपये की सहायता, राज्य में चल रही देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना
Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से अब तक 2643 मरीजों को सहायता दी गई है। इस योजना में मरीजों को ईलाज के लिए 20 लाख रूपए तक की सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना में गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, थैलेसीमिया मेजर, हीमोफिलिया, फेफड़े, किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट, कॉक्लीयर इम्प्लांट, हृदय, मस्तिष्क और मेरूदंड संबंधित जटिल ऑपरेशन के लिए राज्य के भीतर और राज्य के बाहर ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना 01 जनवरी 2020 से संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल किया जा सकता है अथवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

Also Read: कोरोना की चौथी लहर आएगी या नहीं, पहले जैसे फिर से मचेगी तबाही, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट? 

कोंडागांव जिला के केशकाल में रहने वाले इमरान आडवाणी के घर जब नन्हे दिशान ने जन्म लिया तो खुशी का माहौल था। परंतु जब दिशान चार माह का हुआ अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि उसे थैलेसीमिया मेजर नामक गंभीर आनुवांशिक बीमारी है। खून की कमी के कारण दिशान का शरीर लगातार कमजोर होता जा रहा था और उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। बैंगलोर के चिकित्सकों ने बोनमैरो इम्प्लांट की सलाह दी। इसमें 40 लाख रूपए का खर्च होने की बात जानकर परिजनों ने दिशान को बचा पाने की अपनी उम्मीद भी खो दी थी। ऐसी निराशा की घड़ी में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना दिशान के जीवन में आशा की एक किरण बन कर सामने आई। परिवार के आवेदन करने के 15 दिवस के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 लाख रूपए की राशि दिशान के पिता के खाते में अंतरित कर दी गयी।

बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज प्रारंभ हुआ। 6 माह के लम्बे चले उपचार के उपरांत दिशान ने अंततः थैलेसीमिया मेजर जैसी गम्भीर आनुवांशिक बीमारी को हरा दिया और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। दिशान के स्वस्थ होने पर उनके परिजन बहुत ही खुश हैं। मासूम दिशान के चेहरे की मुस्कान अब लौट आयी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ईलाज के लिए मिली आर्थिक सहायता के लिए दिशान एवं उसके परिजनों ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना नहीं होती तो आज शायद दिशान का ईलाज संभव नहीं हो पाता।

Related post

CG- जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया हथियार और कारतूस बरामद…..

CG- जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांकेर-गड़चिरौली (महाराष्ट्र) सीमा पर जंगल-पहाड़ी…
भारत में Apple Pay की एंट्री! अब iPhone और Apple Watch से होगी सीधी पेमेंट, क्रेडिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं

भारत में Apple Pay की एंट्री! अब iPhone और…

Spread the loveApple Pay India: भारत में Apple Pay का इंतजार अब खत्म हो गया है। Apple ने अपनी डिजिटल पेमेंट…
Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए सेना में भर्ती का मौका, जानें पात्रता और आवेदन डिटेल

Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए सेना…

Spread the loveIndian Army TGC-145: भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।…