• 15/01/2024

Video: पायलट Indigo फ्लाइट के देरी से उड़ान का कर रहे थे ऐलान, दौड़कर आए यात्री ने कर दी पिटाई, और फिर..

Video: पायलट Indigo फ्लाइट के देरी से उड़ान का कर रहे थे ऐलान, दौड़कर आए यात्री ने कर दी पिटाई, और फिर..
Spread the love

इंडिगो (Indigo) एयरलाइन्स की फ्लाइट में पायलट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह वाक्या उस दौरान का है जब पायलट देरी से फ्लाइट के उड़ने का ऐलान कर रहा था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पायलट से मारपीट करने वाले यात्री को घटना के बाद फ्लाइट से उतार दिया गया। पायलट से मारपीट करने वाले यात्री के खिलाफ इंडिगो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रुप में हुई है।

मामला दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट 6E 2175 का है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में फ्लाइट के अंदर यात्री बैठे नजर आ रहे हैं। सामने पायलट फ्लाइट के देरी से उड़ने की घोषणा कर रहा है। उसी दौरान पीले रंग की फुल आस्तीन की टीशर्ट पहने एक व्यक्ति दौड़ते हुए पायलट की तरफ जाता है और उसे मारता है।

इस घटना से घबराई एयर होस्टेस चिल्ला कर कहती है कि आप ऐसा नहीं कर सकते। इस दौरान दूसरे पैसेंजर का भी आक्रोश नजर आता है और कहते हैं कि हम कितनी देर से बैठे हैं, हम पागल हैं जो ऐसे बैठे हैं।

आपको बता दें यह फ्लाइट कई घंटे लेट थी। वहीं इंडिगो की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उत्तर भारत में कम विजिबिलिटी और घने कोहरे की वजह से फ्लाइट के संचालन में दिक्कत हुई। इसकी वजह से हमला परिचालन प्रभावित रहा। हमारे स्टाफ ने यात्रियों को हवाई अड्डों पर सभी देरी और रद्दीकरण के बारे में बताया। हमने यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

देखिए वीडियो

Related post

कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म…

Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति…
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस विशेष : 26 साल का सफर और साय सरकार के दो साल – विश्वास से विकास तक

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस विशेष : 26 साल का सफर…

Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह दिन सिर्फ उत्सव नहीं, उस संकल्प की याद…
हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम…

Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक बालिका के विरुद्ध हुए गंभीर अनाचार एवं उसकी मृत्यु की घटना के संबंध…