• 05/11/2023

पीएम मोदी आज फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर, चुनावी सभा से पहले यहां-यहां जाएंगे, ये है कार्यक्रम

पीएम मोदी आज फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर, चुनावी सभा से पहले यहां-यहां जाएंगे, ये है कार्यक्रम
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लगातार आज दूसरे दिन छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान चुनावी जनसभा को संबोधित करने के अलावा पीएम मोदी राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी के प्रसिद्ध मंदिर भी जाएंगे।

मां बम्लेश्वरी के दर्शन के बाद वे डोंगरगढ़ में ही स्थित जैन तीर्थ चंद्रगिरी भी जाएंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान यहां तकरीबन घंटे भर तक रुकेंगे। यहां वे जैन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से मुलाकात करेंगे। इन सब कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी डोंंगरगढ़ में एक चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री कल शनिवार को दुर्ग जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किए थे।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। पहले चरण में 7 नवंबर को राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए आज शाम को चुनावी शोर थम जाएगा।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…