• 04/11/2023

‘बीजेपी के नेता आदिवासियों से जानवर जैसा बर्ताव करते हैं’, राहुल गांधी का बड़ा हमला

‘बीजेपी के नेता आदिवासियों से जानवर जैसा बर्ताव करते हैं’, राहुल गांधी का बड़ा हमला
Spread the love

छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जगदलपुर के लाल मैदान में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। यहां एक आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता आदिवासी युवा पर पेशाब करते हैं, फिर उस वीडियो को वायरल करते हैं। ये आदिवासियों को दिखाना चाहते हैं कि उनकी जगह कहां होनी चाहिए। इसलिए इन लोगों ने आपके लिए वनवासी शब्द निकाला है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये सोचते हैं कि जंगल में जो जानवर रहते हैं वैसी आपकी जगह होनी चाहिए। जैसे इनके नेता जानवरों से बर्ताव करते हैं। इनके दिमाग में आप लोग जंगल के हो। आदिवासी शब्द एक क्रांतिकारी शब्द है। आदिवासी शब्द के अंदर इसकी गहराई में आपकी सच्चाई छिपी है। आदिवासी का मतलब जो इस देश के पहले मालिक हैं।

उन्होंने कहा भाजपा इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करती है क्योंकि उन्हें पता है कि अगर उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया तो उन्हें आपका जंगल, जल और जमीन आपको वापस लौटानी पड़ेगी।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…