• 22/04/2024

PM मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़, रायपुर में ही बिताएंगे रात, इन जिलों में होगी सभा

PM मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़, रायपुर में ही बिताएंगे रात, इन जिलों में होगी सभा
Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत लगा रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जो 10 साल में पहली बार रायपुर में रात रुकेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई है। उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। राजभवन के चारों तरफ के रास्ते 23 अप्रैल काे बंद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक PM सबसे पहले दोपहर में रायगढ़ जाएंगे। वहां से जांजगीर-चांपा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे धमतरी में जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उसी शाम करीब 7 बजे राजभवन पहुंचेंगे। कुछ विशेष लोगों से मिलने की बात भी सामने आ रही है। अगले दिन यानी 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM मोदी के आगमन को लेकर राजभवन में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। पुलिस प्रशासन ने भी मॉक ड्रिल की। वहीं पीएमओ के अधिकारी भी रायपुर पहुंच चुके हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान PM मोदी ने जहां सभी ली, वहां भाजपा को जीत मिली है।

Related post

अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी, नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ…पढ़िए पूरी खबर

अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी,…

Spread the loveअगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं और छत्तीसगढ़ में काम करते हैं तो संभल जाइए। क्योंकि बिना सूचना के…
जनता से प्रधानमंत्री के पांच बड़े वादे, बोले- जब तक मोदी है….संदेशखाली को लेकर कही ये बात

जनता से प्रधानमंत्री के पांच बड़े वादे, बोले- जब…

Spread the lovePM मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से पांच वादे किए।…
यहां के होटल और हॉस्पिटल में फुल डिस्काउंट, सोने और सब्जी में भी मिलेगी छूट, जानिए वजह?

यहां के होटल और हॉस्पिटल में फुल डिस्काउंट, सोने…

Spread the loveछत्तीसगढ़ वालों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में कई सेवाओं में छूट रहेगी।…