• 23/04/2024

‘जिसके पास 2 घर है, कांग्रेस उससे 1 छीन लेगी’, PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘जिसके पास 2 घर है, कांग्रेस उससे 1 छीन लेगी’, PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Spread the love

26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस आपके घर का सर्वे कराएगी और जिसके पास एक से ज्यादा घर होगा। कांग्रेस उसका घर छीन लेगी।

पीएम मोदी ने कहा, “परसो मैंने राजस्थान में देश के सामने सत्य रखा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर अपने खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रचकर बैठी है। मैंने कांग्रेस की वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दाफाश किया था। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आखिर वो सच्चाई से इतना डरते क्यों हैं? कांग्रेस क्यों अपनी नीतियों को छिपाने में लगी है?”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “सच्चाई ये है कि कांग्रेस और INDI अलायंस जब सत्ता में था, तो ये लोग दलितों-पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी करके अपने खास वोट बैंक को अलग से आरक्षण देना चाहते थे। जबकि संविधान इसके बिल्कुल खिलाफ है। आरक्षण का जो हक बाबा साहेब ने दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को दिया, कांग्रेस और INDI अलायंस वाले उसे मजहब के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते थे।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “2011 में कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की कोशिश की। SC-ST और OBC को मिला हुआ अधिकार छीनकर, वोट बैंक की राजनीति के लिए औरों को देने का खेल किया। कांग्रेस ने इतने प्रयास ये जानते हुए किए कि ये सब संविधान की मूल भावना के खिलाफ था। लेकिन कांग्रेस ने संविधान की परवाह नहीं की। कांग्रेस की इन साजिशों के बीच मोदी आज आपको खुले मंच से गारंटी दे रहा है कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण न खत्म होगा और न ही उसे धर्म के नाम पर बांटने दिया जाएगा। ये मोदी की गारंटी है।”

पीएम मोदी ने कहा, “परसों जब मैं राजस्थान आया था, तो अपने एक 90 सेकंड के भाषण में मैंने कुछ सत्य देश के सामने रखा था। उससे पूरी कांग्रेस और INDI गठबंधन में भगदड़ मच गई है। मैंने देश के सामने सत्य रखा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर अपने खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रचकर बैठी है। 2-3 दिन पहले मैंने कांग्रेस की इस वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दाफाश किया था। इससे कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को इतनी मिर्ची लगी है कि वो हर तरफ मुझे गालियां देने में जुटे हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आखिर वो सच्चाई से इतना डरते क्यों हैं। कांग्रेस क्यों अपनी नीतियों को छिपाने में लगी है?”

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…