• 25/12/2022

तुनिषा सुसाइड केस: पुलिस ने इस एक्टर को किया गिरफ्तार

तुनिषा सुसाइड केस: पुलिस ने इस एक्टर को किया गिरफ्तार

Follow us on Google News

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार किया है। शीजान अली बाबा दास्ताने काबुल में तुनिषा के को-स्टार थे। पुलिस ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस एक्टर से पूछताछ कर रही है।

तुनिषा के परिवार वालों ने शीजान पर आरोप लगाए थे। तुनिषा के आत्महत्या के बाद मां ने कहा था कि शीजान से परेशान होकर उसने आत्महत्या की। वालीव पुलिस ने शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में IPC की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया है। शीजान को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेश शीजान के साथ रिलेशनशिप में थी। ब्रेकअप होने के बाद से वह परेशान थी। उसने शनिवार को सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने सेट में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस आत्महत्या के साथ ही हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है।

शनिवार को तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट के लिए पहुंची थी। वहां सेट पर उन्हें फांसी के फंदे पर झूलते देख मौजूद लोग उन्हें उतारकर अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

तुनीषा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म फितूर, दबंग-3, बार-बार देखो और कहानी-2 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।फितूर’ और ‘बार बार देखो’ में तुनिषा ने यंग कैटरीना कैफ का रोल निभाया था। उन्होंने सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में कैमियो किया था। वे टीवी सीरिय अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम का किरदार निभा रही थीं।

सोशल मीडिया में तुनिषा की तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम में 10 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। मौत से कुछ घंटे पहले भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरे और वीडियो अपलोड किए थे।

इसे भी पढ़ें: चीन में 25 करोड़ कोरोना संक्रमित, सरकारी दस्तावेज लीक