• 26/12/2022

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, आत्महत्या से ठीक पहले एक्ट्रेस ने शीजान के साथ किया था लंच, 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ?

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, आत्महत्या से ठीक पहले एक्ट्रेस ने शीजान के साथ किया था लंच, 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ?

Follow us on Google News

तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में नया अपडेट सामने आया है। फांसी के फंदे पर लटकने से ठीक पहले 15 मिनट तक वह शीजान के साथ थी। दोनों ने साथ में लंच भी किया था। ऐसे में पुलिस की जांच अब इस 15 मिनट की मिस्ट्री पर टिक गई है कि आखिर उस वक्त ऐसा क्या हुआ कि तुनिषा ने फांसी लगाने जैसा बड़ा और आत्मघाती कदम उठा लिया। तुनिषा के परिवार वालों के मुताबिक शनिवार को वह घर से खुशी-खुशी निकली थी।

तुनिषा आत्महत्या मामले में पुलिस जांच के दौरान ये बात निकल कर सामने आई कि अभिनेत्री ने आत्महत्या करने से ठीक पहले शीजान के साथ बैठकर अकेले में लंच किया था। दोनों तकरीबन 15 मिनट तक साथ में थे। उसके बाद ही उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा गया था। जिसके बाद सेट पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही अभिनेत्री ने दम तोड़ दिया।

तुनिषा की मां ने शीजान के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शीजान ने उनकी बेटी को धोखा दिया। शीजान ने शादी का वादा करके तुनिषा के साथ संबंध बनाए और फिर बाद में इंकार कर दिया। तुनिषा के अलावा भी शीजान के और भी महिलाओं के साथ रिश्ते थे। उसने तुनिशा का इस्तेमाल किया। उसे सजा मिलनी चाहिए।

मामले में पुलिस ने एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में साथी कलाकार शीजान खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 4 दिन की रिमांड पर लिया है। फिलहाल पुलिस शीजान से लगातार पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, प्रेग्नेंट थी तुनिषा शर्मा, प्यार में धोखे का हुई शिकार

इसे भी पढ़ें : कथावाचक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी, सउदी अरब से आया कॉल