• 08/07/2024

बलौदाबाजार हिंसा: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने किया तलब, जारी किया नोटिस

बलौदाबाजार हिंसा: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने किया तलब, जारी किया नोटिस
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा की आंच कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव तक पहुंच गई है। मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस ने देवेंद्र यादव को 9 जुलाई को बलौदाबाजार सिटी कोतवाली में उपस्थित होने के लिए कहा है।

दरअसल 10 जून को बलौदाबाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शन में देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। बाद में प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर भवन और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी थी। इसके साथ ही दफ्तर के बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी।

युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित 156 गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे सहित अब तक 156 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पुलिस हिंसा करने वाले अन्य आरोपियों की भी पतासाजी कर रही है।

ये है पूरा मामला

आपको बता दें 15-16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने अमरगुफा स्थित पवित्र जैतखाम में तोड़फोड़ की थी। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिस कार्रवाई के बावजूद सतनामी समाज आक्रोशित था। मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की थी। न्यायिक जांच की घोषणा के बावजूद 10 जून को सतनामी समाज द्वारा बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन किया गया।

Related post

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में…

Spread the loveनई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और…
कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक : मंत्री राजेश अग्रवाल

कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक :…

Spread the loveरायपुर: पावन श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में रामगढ़…
अतिथि शिक्षक बनने का मौका, जिले में स्थानीय स्तर पर 12 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

अतिथि शिक्षक बनने का मौका, जिले में स्थानीय स्तर…

Spread the loveसुकमा। सुकमा जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिले…