• 28/10/2022

नोटों पर फोटो को लेकर सियासी घमासान, अरविंद केजरीवाल के बयान को CM भूपेश ने बताया चुनावी शिगूफा

नोटों पर फोटो को लेकर सियासी घमासान, अरविंद केजरीवाल के बयान को CM भूपेश ने बताया चुनावी शिगूफा
Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाने की मांग पर सियासत गरमा गई है. अब केजरीवाल के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने केजरीवाल के इस बयान को चुनावी शिगूफा बताया है.

भूपेश बघेल ने कहा कि यह केजरीवाल की पार्टी की आईडियोलॉजी के खिलाफ है. चुनाव आया तो केजरीवाल इस तरह की बातें करने लग गए. केजरीवाल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं या जब अपने दफ्तरों की तस्वीर दिखाते हैं तो एक तरफ भगत सिंह की तस्वीर होती है तो दूसरी तरफ संविधान निर्माता अंबेडकर की तस्वीर होती है. उन्होने कहा कि आप बताइए अगर यह दोनों महापुरुष जिंदा होते तो क्या केजरीवाल इनके सामने ऐसी बातें कर पाते. भगत सिंह और अंबेडकर दोनों की ही इस तरह की विचारधारा नहीं रही.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नोट पर किसकी फोटो होनी चाहिए यह भारत सरकार तय करती है, लेकिन अभी वोट के लिए केजरीवाल नया शिगूफा छोड़ दिया है. जहां-जहां चुनाव केजरीवाल को लड़ना होता है उसके लिए भावनात्मक कार्ड केजरीवाल खेलते हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल वोट समेटने की कोशिश कर रहे हैं, इसके अलावा कुछ नहीं है.

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि पहले केजरीवाल ने कहा था कि यमुना की सफाई कर देंगे. वे जो कहते हैं वह करते नहीं है. उन्होंने तो अपने कार्यालयों से गांधी जी की तस्वीर हटाई. अब लक्ष्मी और गणेश जी के पैर पकड़कर वैतरणी पार करना चाहते हैं जनता सब समझती है.

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…