• 21/02/2023

ED Raid पर प्रियंका गांधी का PM मोदी पर आरोप, बोलीं- अडानी मामले से ध्यान भटकाने और कांग्रेस के अधिवेशन पर अडंगा लगाने छापा मरवाया

ED Raid पर प्रियंका गांधी का PM मोदी पर आरोप, बोलीं- अडानी मामले से ध्यान भटकाने और कांग्रेस के अधिवेशन पर अडंगा लगाने छापा मरवाया
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ईडी रेड को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार कांग्रेस के अधिवेशन में अड़ंगा लगाने और अडानी मामले पर ध्यान भटकाने के लिए छत्तीसगढ़ में ईडी से छापा मरवाया है।

ट्वीट कर उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी के मित्र गौतम अडानी पर शेल कंपनियों के जरिए घपला व अन्य कई गंभीर आरोप लगे, लेकिन क्या आपको कोई भी एजेंसी इसकी जांच करते दिखी? लेकिन, कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने व मोदी जी और उनके मित्र के बीच की सांठगांठ पर उठ रही आवाजों पर एजेंसियां लगा दी गई हैं।”

प्रियंका गांधी ने अगले ट्वीट में कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निडर होकर देश के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस अधिवेशन में हम महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का संकल्प लेंगे। कठपुतली एजेंसियों का डर दिखाकर आप देश की आवाज को दबा नहीं सकते।”

आपको बता दें कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। छापे के बाद ईडी ने कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को हिरासत में लिया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। ईडी की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले की गई है।

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…