• 17/06/2022

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रस्तुतिकरण, नीति आयोग ने भी की सराहना

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रस्तुतिकरण, नीति आयोग ने भी की सराहना
Spread the love

रायपुर। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 15 से 17 जून तक आयोजित मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ मॉडल के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने शिक्षा, कृषि और नगरीय विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल के बारे में विस्तार से बताया। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ मॉडल की नीति आयोग ने भी सराहना की है। मुख्य सचिव जैन ने छत्तीसगढ़ मॉडल के तहत राज्य के शिक्षा, कृषि और नगरीय विकास की योजनाओं, नवाचारों तथा इनके क्रियान्वयन से हो रहे परिणाममूलक बदलावों के विषय में जानकारी दी।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर दंतेवाड़ा दीपक सोनी, कलेक्टर गरियाबंद प्रभात मलिक भी मुख्य सचिव के साथ थे।

इसे भी पढ़ें : अग्निपथ पर कई राज्य : 11 राज्यों में हिंसक प्रदर्शन, डिप्टी CM और BJP अध्यक्ष के घर पर हमला, कई जगह बस और ट्रेन फूंकी

 

Related post

CG : छठ पर्व पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, SECR चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और रूट

CG : छठ पर्व पर घर जाने वालों को…

Spread the loveरायपुर। छठ पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…
CG : भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में होंगे विशेष आयोजन, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

CG : भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की…
छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस…

Spread the loveरायपुर- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज 11 नवंबर को एक दिवसीय…