• 24/06/2022

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दाखिल करेंगी नामांकन, CG के सांसद बने प्रस्तावक

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दाखिल करेंगी नामांकन, CG के सांसद बने प्रस्तावक
Spread the love

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुर्मू के नामांकन के पहले प्रस्तावक हैं।

मुर्मू के प्रस्तावकों में छत्तीसगढ़ के सांसद भी शामिल हैं। जिनमें सरगुजा सांसद और केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह के साथ ही राजनांदगांव से सांसद संतोष पाण्डेय शामिल हैं। गुरूवार को इन नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के घर पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर किए।

इससे पहले मुर्मू गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

राष्ट्रपति पद की एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं और झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं। वे ओडिशा में बीजेडी-बीजेपी गठबंधन वाली सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

मुर्मू आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे संथाल जनजाती से हैं। अगर वे राष्ट्रपति बनती हैं तो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। इसके साथ ही देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति। उनके पहले प्रतिभा पाटिल देश की पहली राष्ट्रपति के रुप में अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

आपको बता दें राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 जुलाई को अपना पूरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

Related post

मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी, अपने बयान पर कांग्रेस के इस सांसद ने किया माफी मांगने से इंकार

मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी, अपने बयान पर कांग्रेस के…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। सदन में आज भाजपा सांसदों ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को लेकर जमकर हंगामा किया।…
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने कही ऐसी बात कि….

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आज सुबह देश के जीफ जस्टिस एनवी रमना ने द्रौपदी…
पहले राउंड में द्रौपदी को मिले इतने वोट…

पहले राउंड में द्रौपदी को मिले इतने वोट…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। भारत के नए राष्ट्रपति के लिए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है। पहले राउंड में…