• 24/06/2022

4 महीने में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में देश में 17,336 नए मरीज

4 महीने में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में देश में 17,336 नए मरीज
Spread the love

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के 17,336 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है। वहीं कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई।

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 33 लाख 62 हजार 294 हो गई है। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 954 हो गई है। गुरूवार के मुकाबल 4294 केसों की बढ़ोत्तरी हुई, यह 30 फीसदी से भी ज्यादा है। पिछले 4 महीनों में कोरोना के मामलों में यह बड़ा उछाल है।

कोरोना के गंभीर खतरों से बचाने के लिए देश में टीकाकरण अभियान अभी भी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में लोगों को अब तक कुल 196.77 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

Related post

Corona बढ़ाने लगा टेंशन, यहां राज्यपाल हुए संक्रमित, टेस्टिंग किया अनिवार्य

Corona बढ़ाने लगा टेंशन, यहां राज्यपाल हुए संक्रमित, टेस्टिंग…

Spread the loveदेश में एक बार फिर कोरोना (Corona) डराने लगा है। नए वैरिएंट JN.1 देश के कई राज्यों में पहुंच…
CG के छात्रावासों में कोरोना का कहर, इन दो जिलों में 35 छात्र-छात्राएं संक्रमित, मचा हड़कंप

CG के छात्रावासों में कोरोना का कहर, इन दो…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के बीजापुर और सूरजपुर जिले में…
Corona Guide Line: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोरोना गाइडलाइन, कलेक्टरों को पत्र लिख दी ये हिदायत, मास्क को लेकर ये कहा…

Corona Guide Line: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोरोना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में भी कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से अपने पांव पसार रहा है। कोरोना के…