• 23/06/2022

यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत 50 घायल

यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत 50 घायल

Follow us on Google News

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई वहीं 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जिसमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरु कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जैसे ही बस सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट के पास अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में 5 यात्रियों की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं 40 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे और रेस्क्यू शुरु किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जाताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इंदौर के सिमरोल के पास हुई बस दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझे मैं और समस्त मध्यप्रदेश शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये राशि प्रदान की जायेगी और सामान्य रूप से घायलों के इलाज की संपूर्ण व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।”

वहीं मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के भुइयां कार्यक्रम को मिला आईएमसी डिजिटल अवार्ड्स, सीएम ने दी बधाई