• 15/10/2022

मुख्यमंत्री ने दिया डॉक्टरों को गजब का सुझाव, पर्चे पर अब ‘Rx’ की जगह ‘श्री हरि’ लिखो और दवा का नाम हिंदी में लिख दो

मुख्यमंत्री ने दिया डॉक्टरों को गजब का सुझाव, पर्चे पर अब ‘Rx’ की जगह ‘श्री हरि’ लिखो और दवा का नाम हिंदी में लिख दो
Spread the love

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत भवन में हिन्दी विमर्श कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां  मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया. इसी दौरान उन्होंने अपने संबोधन में सुझाव दिया कि डाक्टर के पर्चे पर अब ‘Rx’ की जगह ”श्री हरि” लिखो और दवा का नाम लिख दो. हिंदी में क्रोसिन बोलो क्या दिक़्क़त है. उन्होंने कहा कि यहां गांव-गांव में डॉक्टर की जरूरत है, हिंदी में लिखेंगे, इसमें क्या दिक्कत है..?

सीएम शिवराज सिंह के इस संबोधन को सुनकर पहले तो लोग चौंक गए, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री भी खुद ठहाके मारकर हंसने लगे. आप भी वीडियो में देख सकते हैं. उनकी यह बात सुनकर पूरा हॉल बैठे लोगों ने की तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश से हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का संकल्प सिद्ध हो रहा है. गांव के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी लगता है कि कुछ बेचकर भी पढ़ाना पड़े, तो भी मैं अपने बच्चों का एडमिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में करवा दूं. उन्होंने कहा कि मैंने एक बच्चे को इसलिए मेडिकल कॉलेज छोड़ते हुए देखा क्योंकि उसे अंग्रेजी नहीं आती थी. 

सीएम शिवराज सिंह ने ये भी कहा कि बड़े बुजुर्ग हिंदी के प्रति बच्चों की मानसिकता बनाएं. आप जब हिंदी के प्रति गौरव का प्रकटीकरण करेंगे तो बच्चे सहजता से ग्रहण करेंगे. एक नए युग का प्रारंभ भोपाल से हो रहा है. उन्होंने एक कहावत भी कही, ”यह रैन-अंधेरी बीतेगी, ऊषा जय-मुकुट चढ़ायेगी. पतवार चलाते जायेंगे, मंजिल आयेगी-आयेगी.”

गौरतलब है कि बीते कुछ हफ्ते पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को लिए एक फरमान जारी किया था. जिसमें यह कहा गया था कि अब फोन उठाने पर हैलो, बोलने की जगह वंदेमातरम बोलना है.

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…