• 13/02/2025

65 लाख की डकैती का खुलासा, रिश्तेदार ने ही रची थी साजिश, 10 गिरफ्तार.. जानें पूरा मामला

65 लाख की डकैती का खुलासा, रिश्तेदार ने ही रची थी साजिश, 10 गिरफ्तार.. जानें पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 65 लाख की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 59.50 लाख रुपये बरामद कर लिया है। डकैती का मास्टर माइंड और कोई नहीं बल्कि पीड़ित की बहन ही निकली।

मामले का खुलासा करते हुए आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की बहन ने रिटायर्ड सूबेदार के साथ मिलकर डकैती की पूरी योजना बनाई थी। पीड़ित के परिवार में जमीन विवाद चल रहा था। इसी जमीन को पीड़ित ने बेचा था।

जमीन विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पारिवारिक विवाद पर फोकस किया। पुलिस की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों पर नजर रखना शुरू कर दिया और सबसे गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की बहन सहित उसके सभी साथियों को गिरफ्तार कर उनसे 59.50 लाख रुपये बरामद कर लिया।

क्या है मामला?

आपको बता दें नगरीय निकाय चुनाव के दिन राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित अनुपम नगर में रहने वाले वेल्लू परिवार के यहां डकैत कमांडो ड्रेस में घुसे थे। आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी। घर में रहने वाले बुजुर्ग 71 साल की प्रेमा वेल्लू, 70 वर्षीय मनोहर वेल्लू और 67 वर्षीय रजनी वेल्लू को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाया गया था। आरोपियों ने खुद को नक्सली बताने के लिए लाल सलाम कहते हुए कहा था कि हल्ला किया तो बम से उड़ा देंगे।

डकैतों ने वेल्लू परिवार द्वारा कुछ दिन पहले बेची गई पुश्तैनी जमीन के 65 लाख रुपये लूट कर ले गए थे। इसके अलावा आलमारी में रखे गहने भी उड़ा लिए। डकैतों के भागने के बाद पीड़ितों ने पड़ोसियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Related post

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…
CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात…
PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या,…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के…