• 24/03/2024

दिल्ली में फिर मासूम से दरिंदगी, ट्यूशन पढ़ने जाती थी 4 साल की बच्ची, लोगों का फूटा गुस्सा

दिल्ली में फिर मासूम से दरिंदगी, ट्यूशन पढ़ने जाती थी 4 साल की बच्ची, लोगों का फूटा गुस्सा
Spread the love

दिल्ली में फिर मानवता शर्मसार हुई है. पांडव नगर इलाके में चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. आरोप है कि उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती के भाई ने उसके साथ रेप किया है. वारदात से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर कारों में जमकर तोड़फोड़ की है.

बताया जा रहा है कि मामला मंडावली थाना क्षेत्र का है. वो पड़ोस में रहने वाली एक युवती से ट्यूशन पढ़ती है. युवती के साथ उसके भाई भी रहता है. शनिवार को बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई थी. युवती घर पर नहीं थी. बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने रेप किया और मासूम को जान से मारने की धमकी दी.

वारदात के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे. प्रदर्शन कर लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था. पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Related post

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

Spread the loveरायपुर: मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़  सरकार की जनकल्याणकारी…
Aaj Ka Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी आज,…

Spread the loveAaj Ka Panchang 25 July 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 25 जुलाई 2026, शनिवार का दिन है. आज आषाढ़…
Aaj Ka Rashifal : आज 25 जुलाई को किन राशियों के जातकों का बदलेगा भाग्य ? देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 25 जुलाई को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal : आज 25 जुलाई के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव की पूजा…