• 07/12/2023

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम सहित कैबिनेट के मंत्रियों ने भी ली शपथ

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम सहित कैबिनेट के मंत्रियों ने भी ली शपथ
Spread the love

रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज गुरुवार को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। रेवंत रेड्डी के साथ ही मल्लू भट्टी विक्रमार्क को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें भी आज शपथ दिलाई गई।

इनके साथ ही 11 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली। जिनमें नलमदा उत्तम कुमार रेड्डी, सी. दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, एस. डुडिल्ला श्रीधर बाबू, पोंगुलेब श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, सोट. कोंडा सुरेखा, डी. अनसूया सीताक्का, तुम्मला नागेश्वर राव, कृष्णा राव और गद्दाम प्रसाद कुमार का नाम शामिल है।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए।

 

Related post

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: साय

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया…

Spread the love00 8 से 10 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 00 युवा…
NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार

NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में…

Spread the loveनई दिल्ली :- लोकसभा में NDA अब और ताकतवर हो गया है। मंगलवार को ही गठबंधन के सबसे पुराने…
प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़…

Spread the loveप्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई…